1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. दीपक चाहर के छक्के पर कप्तान रोहित शर्मा हुए मुरीद, किया सैल्यूट; देखें वीडियो

दीपक चाहर के छक्के पर कप्तान रोहित शर्मा हुए मुरीद, किया सैल्यूट; देखें वीडियो

Captain Rohit Sharma admired Deepak Chahar's six, did salute; ईडन गार्डंस में भारत ने न्यूजीलैंड को 73 रनों से हराया।भारत ने तीन मैच की टी-20 सीरीज 3-0 से जीता।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्ली :  टी20 सीरीज के आखिरी मैच में कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस में भारत ने न्यूजीलैंड को 73 रनों से हराया। टी20 सीरीज में रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की जोड़ी ने अपने नये युग के साथ दमदार शुरुआत की है। भारत ने तीन मैच की टी-20 सीरीज 3-0 से जीता। रोहित शर्मा ने एक बार फिर टॉस जीता। लेकिन इस बार टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पारी के बीच के ओवरों में भारत मे लोअर-ऑर्डर के बल्लेबाजों ने दमदार खेल दिखाया और रोहित ने भी खुद का इसका पूरा मजा लिया। भारतीय कप्तान रोहित ने हर्षल पटेल और दीपक चाहर की बल्लेबाजी का पूरा लुत्फ भी उठाया। इस मुकाबले में अक्षर पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस मैदान पर ऐसा ही एक लम्हा कैमरे पर कैद हो गया जब दीपक चाहर के सिक्स के बाद रोहित उन्हें सैल्यूट करने लगे। चाहर ने एडम मिलने के आखिरी ओवर में ऐसा ही एक सिक्स लगाया। दीपक ने मिल्ने की गेंद पर फ्लैट-बैट से सिक्स लगाया और गेंद लॉन्ग ऑन स्टैंड्स में गई।

चाहर न ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 8 गेंद पर 21 रन बनाए और नाबाद रहे। भारत ने 7 विकेट पर 184 रन बनाए। एक समय पर भारत का स्कोर 16.1 ओवर में 6 विकेट पर 140 रन था। चाहर ने ओवर की शुरुआत दो चौकों के साथ की और अंत में मिलन के ओवर में 19 रन बटोरे।

दीपक चाहर की पारी ने भारत को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। इससे पहले हर्षल पटेल ने भी 11 गेंद पर 18 रन बनाए थे। उन्होंने लॉकी फर्ग्युसन के आखिरी ओवर में सिक्स लगाया था।

इससे पहले, रोहित शर्मा ने 31 गेंद पर 56और ईशान किशन, जिन्हें केएल राहुल की जगह शामिल किया गया था, ने 29 रन बनाए थे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े थे। न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में मिशेल सैंटनर कप्तानी कर रहे थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...