1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND VS NZ: टी20 इंटरनेशनल मैचों के रिकॉर्ड के मुताबिक किसका पलड़ा भारी

IND VS NZ: टी20 इंटरनेशनल मैचों के रिकॉर्ड के मुताबिक किसका पलड़ा भारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IND VS NZ: टी20 इंटरनेशनल मैचों के रिकॉर्ड के मुताबिक किसका पलड़ा भारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में दोपहर 12:20 पर खेला जाएगा। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को हराकर न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया के हौसले बुलंद है।

किस टीम का टी20 इंटरनेशनल में पलड़ा भारी

टीम इंडिया इस फॉर्मेट में 5वें पायदान पर है और न्यूजीलैंड छठे। दोनों टीमों के बीच हुए 12 मुकाबलों में से 8 न्यूजीलैंड ने जीते हैं और भारतीय टीम ने 3 मैच जीते हैं। जबकि एक मैच रद्द हो गया था। इस लिहाज से न्यूजीलैंड का पलड़ा भारत पर कहीं भारी नजर आता है।

भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का औसत मात्र 27.27 का है। जोकि किसी टीम के लिए भारतीय टीम का काफी खराब रिकॉर्ड है। अब देखने वाली बात यह रहेगी की क्या भारतीय टीम अपना यह औसत सुधार पाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...