1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. चॉपर क्रेश में स्टार बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट का हुआ निधन

चॉपर क्रेश में स्टार बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट का हुआ निधन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चॉपर क्रेश में स्टार बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट का हुआ निधन

बास्केटबॉल के पूर्व महान खिलाड़ी कोबी ब्रायंट और उनकी 13 साल की बेटी गियाना मारिया का हेलिकॉप्टर हादसे में निधन हो गया। कोबी अपने निजी हेलिकॉप्टर में थे। अमेरिका के कैलाबेसस में हुए इस हादसे की खबर सामने आने के बाद कोबी के फैंस और खेल जगत में भारी शोक की लहर है।

41 वर्षीय कोबी ब्रायंट समेत कुल नौ लोग इस हेलिकॉप्टर में सवार थे और इस सभी की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सामने आते ही उनके फैंस कोबी की जर्सी के साथ रोते दिखे। अमेरिका में बास्केटबॉल अकैडमियों के आस-पास बड़ी संख्या में फैन्स ने अपने हीरो को श्रद्धंजलि दी।

यह हादसा रविवार को हुआ। कोबी कैलिफोर्निया के कैलाबैसस में स्थित मांबा अकैडमी में प्रैक्टिस के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि चॉपर में सवार किसी को भी बचाया नहीं जा सका।

अपने 20 साल के करियर में ब्रायंट ने कई रिकॉर्ड बनाए। उन्हें 18 बार ऑल स्टार के लिए नामित किया गया। 2016 में ब्रायंट ने एनबीए के तीसरे सबसे बड़ ऑल टाइम स्कोरर रहते हुए संन्यास ले लिया था। कोबी ने साल 2008 और 2012 ओलंपिक में अमेरिका टीम के लिए दो स्वर्ण पदक भी जीते थे।

ब्रायंट के निधन पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, अमिनेता विन डीजल, ड्वेन जॉनसन, जस्टिन बीबर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा सहित कई लोगों ने शोक जताया है।

उनके मौत की खबर से हैरान अमेरिकी राष्ट्ररति डॉनल्ड ट्रंप ने लिखा कि, बास्केटबॉल के महान खिलाड़ी कोबी ब्रांयट के हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत की खबर आ रही है। यह हैरान करने वाली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...