1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ताज नगरी आगरा में पर्यटकों के लिए Diwali के त्यौहार पर hotels में पर्यटकों के लिए विशेष इतंजाम

ताज नगरी आगरा में पर्यटकों के लिए Diwali के त्यौहार पर hotels में पर्यटकों के लिए विशेष इतंजाम

देश की संस्कृति और त्यौहारों का प्रचार प्रसार करने का बीड़ा होटलों ने उठाया है। दीपावली के पकवानों का इस बार देशी विदेशी पर्यटक भी लुत्फ उठाएंगे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ताज नगरी आगरा में पर्यटकों के लिए Diwali के त्यौहार पर hotels में पर्यटकों के लिए विशेष इतंजाम

आगरा : दीपावली की रौनक शहर में नजर आ रही है। दीपों से इस बार शहर के पांच सितारा होटल चमक उठेंगे। देश की संस्कृति और त्यौहारों का प्रचार प्रसार करने का बीड़ा होटलों ने उठाया है। दीपावली के पकवानों का इस बार देशी विदेशी पर्यटक भी लुत्फ उठाएंगे। एमजी रोड से लेकर फतेहाबाद रोड तक पर्यटकों को कैसे शहर की विरासत से रूबरू कराया जाए इसके लिए भी होटलों में मीटिंग का दौर चल रहा है। शहर की तमाम होटलों ने अलग अलग ऑफ़र भी जारी किए है। इसके अलावा बेहतरीन व्यंजन से होटलों में आने वाले मेहमानों की मेहमान नवाजी की जायेगी।

मुक्ता खन्ना जीएम होलीडे इन होटल
दीपावली दीपों का त्यौहार है। ताजमहल के शहर में ये त्यौहार अलग तरह से मनाया जायेगा। होटल को दीपों से सजाया संवारा जा रहा है। मेहमानों का स्वागत सम्मान हमारा धर्म है।

राजीव व्यास डायरेक्टर ऑफ सेल्स होलीडे इन होटल
हिंदू धर्म का सबसे बड़ा पर्व दीपावली है। इस बार आगरा में दीपों से सजावट हो रही है। टूरिज्म में भी कोरोना के बाद से बदलाव आया है। इस बार कारोबार में चढ़ाव है। आगरा शहर पर्यटकों से ही चलता है। दीपावली पर उम्मीद है अच्छा कारोबार होगा।दीपावली मीठे का त्यौहार है। हमने अलग अलग तरह के स्वीट तैयार किए हैं। ये स्वीट काफी हेल्दी है। दिपावली बुफे भी तैयार किया जा रहा है। होटल को ग्रीन लाइट से सजाया गया है दीपावली पर इस बार काफी कुछ खास है। खाने से लेकर सजावट का ख़ास तौर पर ध्यान दिया गया है। जब विदेशों से आए मेहमान होटल में रुकें तो हम दीपावली के बारे में उन्हें बताएं कि आख़िर कैसे क्यों ये त्यौहार मनाया जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...