पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को एक और बड़ा झटका लगा है। अपनी धरती पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी के लिए पाकिस्तान जमकर मेहनत कर रहा है। दरअसल कुछ दिन पहले बांग्लादेश की टीम को लेकर एक खबर आई थी कि बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया है। लेकिन फिर पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को दौरे के लिए मना लिया। जिसके बाद बांग्लादेश की टीम कड़ी सुरक्षा के बीच पाकिस्तान पहुंची।
लेकिन अब पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने झटका दिया है। अफ्रीका क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के दौरे के लिया मना कर दिया है। बता दें दक्षिण अफ्रीका टीम टी-20 सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान जाने वाली थी।
दरअसल, इस दौरे के रद्द होने का कारण दक्षिण अफ्रीकी टीम के व्यस्त शेड्यूल को बताया जा रहा है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार यह दौरा बाद में आयोजित किया जाएगा और इस सीरीज का समय और तारीख दोनों देश के क्रिकेट बोर्ड तय करेंगे।
उससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम इसी साल मार्च में भारत का दौरा करने वाली है। जहां दक्षिण अफ्रीका टीम को इंडिया के साथ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है। उसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी तीन टी-20 मैच की सीरीज की मेजबानी करेगी।