कोरोना काल में यूँ तो सभी ने अपना योगदान दिया लेकिन, बॉलीवुड के विलेन सोनू सूद को कोई कैसे भूल सकता है। कोरोना काल में जिस तरह उन्होंने लोगों की मदद की है, उन्हें आज पूरी दुनिया जानती है। फिल्मों में विलेेन के रूप में नजर आनेवाले सोनू सूद अब रियल हीरो के नाम से जाने जा रहे हैं, और उन्हें जनता से बेहद प्यार भी मिल रहा है।
सोनू सूद जिस तरह सोशली एक्टिव है, ठीक उसी तरह वो अपने करियर को लेकर भी काफी सक्रीय है। सोनू सूद ने हाल ही में पागल नहीं होना नाम के गाने से अपना म्यूजिक वीडियो डेब्यू कर दिया है। सोनू सूद का ये सॉन्ग रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें, ये एक सैड सॉन्ग है जिसमें वे सुनंदा शर्मा के साथ परफॉर्म करते नजर आए हैं। और इस सॉन्ग को सुनंदा ने ही गाया है, गाने की लिरिक्स जानी ने लिखी हैं और म्यूजिक Avvy Sara ने दिया है।
आपको बता दे, सुनंदा जो अपने सॉन्ग्स ‘मोरनी’, ‘जानी तेरा ना’ और ‘पोस्टर लगवा दो’ से जानी जाती है, ये उनका पहले सैड सॉन्ग है। और वहीँ सोनू सूद की बात करें तो एक्टर के पास इस समय कुछ प्रोजेक्ट्स हैं. वे अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज में अहम किरदार प्ले करते नजर आएंगे। वहीँ दूसरी तरफ वे आचार्य नाम की तेलुगु फिल्म में नजर आएंगे. सोनू के पास 2 तमिल फिल्में भी हैं।