कोरोना काल में जरुरतमंदों की आगे बढ़कर मदद कर रहे हैं। उनसे मदद की गुहार लगाने वाले कभी निराश नहीं होते हैं।
अब सोनू सूद ने सर्वाइकल से जूझ रहे एक शख्स की मदद करने का बीड़ा उठाया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी है। एक शख्स ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर सोनू सूद को अपनी तकलीफ बताई है। इसके साथ ही उन्होंने सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई है। शख्स ने लिखा, ‘सर बस आप ही सहारा हो।
12 साल की तकलीफ़ समझो ख़त्म !
आप 20 तारीख़ को travel करेंगे।
24 तारीख़ को अपनी सर्जरी होगी। @VirkKarnal @drashwa47867629@IlaajIndia https://t.co/UM8cZyCoXJ
— sonu sood (@SonuSood) November 18, 2020
मेरा परिवार मेरा इलाज कराने में असमर्थ है। मैंने अपनी जिंदगी के 12 साल खो दिए हैं। covid के कारण कोई रिश्तेदार मदद नहीं कर रहा है। आपसे गुजारिश है कि मेरी मदद कीजिए। मार्च में मेरा ऑपरेशन होना था पर अब तक नहीं हो पाया।’
इस पर सोनू सूद ने उन्हें मदद करने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने लिखा, ’12 साल की तकलीफ समझो खत्म। आप 20 तारीख को ट्रैवल करेंगे और 24 तारीख को सर्जरी होगी।’ एक्टर के इस नेक कदम पर फैन्स उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
बताते चलें कि हाल ही में सोनू सूद को चुनाव आयोग ने पंजाब का स्टेट आइकन नियुक्त किया है। वह पंजाब में चुनाव संबंधी जागरूकता फैलाते नजर आएंगे। इस पर सोनू सूद ने कहा था कि मैं इस सम्मान के लिए खुद को खुशकिस्मत मानता हूं।
सभी का शुक्रिया। पंजाब में जन्म लेना, मेरे लिए इमोशनली यह बहुत मायने रखता है। मुझे खुशी है कि मेरा राज्य मुझपर गर्व महसूस करता है। आगे अच्छा कार्य करने के लिए मैं प्रेरित हुआ हूं।