वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच चल रही टी-20 सीरीज का दूसरा मैच जीतकर वेस्टइंडीज ने सीरज पर कब्जा कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 155 रन बनाए और जीत के लिए वेस्टइंडीज के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा।
बल्लेबाजी में श्रीलंका के लिए दशुन सनेका ने सबसे ज्यादा 31 रनों की पारी खेली। सनेका के अलावा श्रीलंका का कोई और बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया। गेंदबाजी में वेस्टइंडीज के लिए ऐलन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।
156 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने 17 ओवर में हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाजी में ब्रांडन किंग 43 और आंद्रे रसेल ने 14 गेंदो में छह छक्के की मदद से 40 रनों की नाबाद पारी खेली और वेस्टइंडीज ने सीरीज के दूसरे मैच को 7 विकेट से जीत लिया।
रसेल को उनकी ताबड़तोड़ पारी की बदौलत मैन ऑफ द मैच दिया गया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने इस सीरीज को भी अपने नाम कर लिया। बता दे, 2018 के बाद कैरेबियाई टीम ने पहली टी-20 सीरीज जीती है।
इसके अलावा रसेल को दो मैचों की टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड से नवाजा गया। बता दें पहले टी-20 में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 25 रन से हराया था।