1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. गायक गुरू रंधावा ने 15 किलो वजन किया कम, अब इस लुक में आए नजर

गायक गुरू रंधावा ने 15 किलो वजन किया कम, अब इस लुक में आए नजर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गायक गुरू रंधावा ने 15 किलो वजन किया कम, अब इस लुक में आए नजर

इस साल, गायक गुरु रंधावा अपने निजी प्रदर्शन और इस समय एक नए एकल के संगीत वीडियो की शूटिंग में व्यस्त हैं। और 2020 उसके लिए उतना ही रोमांचक था – एक व्यक्तिगत स्तर पर।

मीडिया से बातचीत में कहा- बातचीत में पंजाबी सिंगर ने कहा, ”2020 सभी लोगों के लिए बहुत चैलेंजिंग रहा। शुरुआत में सब अच्छा रहा लेकिन अचानक महामारी ने सब कुछ रोक दिया। मैंने ओरिजिनल म्यूजिक पर काम किया, खुद पर काम किया. मैंने करीब 15 किलो वजन कम किया।

सिंगर ने बताया, ”2020 मेरे लिए पूरी तरह ट्रांसफॉर्मेशन का साल रहा। मुझे उम्मीद है कि मैं 2021 में भी कुछ नया सीखता रहूंगा। मुझे उम्मीद है कि सब जल्दी नॉर्मल हो जाएगा और हम लोग पहले की तरह ही दर्शकों के सामने परफॉर्म कर पाएंगे। मैं शो करने के लिए तैयार हूं और कुछ और भी ओरिजिनल म्यूजिक रिलीज हो रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

हाल ही में रंधावा ने वायरल सिंगल ‘मेहंदी वाले हाथ’ रिलीज़ की थी, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना सांघी के साथ काम किया था।

गुरु रंधावा का ब्लैकमेल मूवी में भी गा चुके हैं। 2012 से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत करने वाले गुरु रंधावा को हिंदी मीडियम, सिमरन, तुम्हारी सुलु, सोनू के टीटू की स्वीटी, दिल जंगली, बधाई हो, साहो, अर्जुन पटियाला जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

गुरु रंधावा का असली नाम गुरशरमजोत सिंह रंधावा है। पंजाब के गुरदासपुर जिले में जन्मे रंधावा ने करियर की शुरुआत अपने जिले में छोटे-छोटे आयोजनों में गाने से की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में शो करने शुरू किए और तेजी से लोकप्रिय हुए। गुरु रंधावा के तौर पर उन्होंने अपना प्रोफेशनल नाम रखा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...