बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स 2020 को सिर्फ कोरोना के लिए ही नहीं, बल्कि कुछ मीठी यादों के साथ भी याद रखना चाहते हैं। दिग्गज सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने 1 दिसंबर को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी करके इस साल को अपनी यादों में हमेशा के लिए सजा लिया।
शादी के दौरान कुछ ऐसे पल अचानक घटित हो जाते हैं, जो कभी भूले नहीं जाते। आदित्य ने शादी के बाद अपनी शादी से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा शेयर किया है, जिसे शायद वह कभी भी नहीं भूल पाएंगे।
अग्रवाल जहां एक तरफ अपनी सासू मां के साथ किचन में खाना बनाती हुई नजर आ रही हैं तो वहीं आदित्य नारायण अपनी पत्नी को टेस्ट को लेकर धमकी देते हैं।
आदित्य नारायण ने श्वेता अग्रवाल से कहा, “टेस्ट में कोई कसर नहीं छूटनी चाहिए, वरना जाओ अपने ससुराल वालों के पास…” श्वेता आदित्य नारायण डायलॉग भूल जाते हैं और मायके की जगह ससुराल बोल देते हैं। लेकिन अपनी गलती को सुधारते हुए उन्होंने श्वेता को कहा कि टेस्ट में कोई कमी नहीं होनी चाहिए वरना जाओ अपने मायके वालों के पास। वीडियो में आदित्य नारायण के साथ-साथ उनके परिवारवाले भी हंसी-ठिठोली करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
आदित्य नारायण का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे लेकर उनके फैंस भी खूब कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की क्यूटनेस देखने लायक है।