1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. श्वेता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट, फैंस का यूं आया रिएक्शन

श्वेता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट, फैंस का यूं आया रिएक्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
श्वेता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट, फैंस का यूं आया रिएक्शन

फिल्म अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी गुरुवार को 20 साल की हो गईं हैl श्वेता ने बेटी के जन्मदिन से जुड़ी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

https://www.instagram.com/p/CE8wy7BJ7k4/

अभी कुछ दिनों पहले टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को बेटी पलक तिवारी के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए देखा गया था, श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी झलक भी शेयर की थीं।

https://www.instagram.com/p/CF7begwpPu6/

आज श्वेता की बेटी पलक का जन्मदिन है और श्वेता ने अपनी बेटी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी की कुछ प्यारी और अच्छी तस्वीरें शेयर कीं और बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

https://www.instagram.com/tv/B-AQksIJusB/?utm_source=ig_embed

पलक को अपना लकी चार्म बताते हुए श्वेता ने पलक को एक बड़े दिल वाली बदमाश लड़की के रूप में बताया हैl

श्वेता ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ‘मेरी लकी चार्म को जन्मदिन की बधाई, वह एक बड़े दिल वाली बदमाश लड़की है।’ श्वेता ने कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं हैl

इसमें मां-बेटी की जोड़ी को मुंबई में एक जगह से दूसरी जगह घूमते हुए देखा जा सकता है। वह एक मॉल से वरली समुद्र तट पर हवा का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैl

इस तरह उन्होंने पलक का जन्मदिन मनाया। पलक 20 साल की हो गई हैl वह श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी है।

बर्थडे गर्ल पलक को फ्लोरल प्रिंटेड ब्लॉक हील्स के साथ स्टोन ग्रे स्ट्रेट फिट डेनिम और ब्लैक टी-शर्ट में देखा गया। जबकि श्वेता नीले रंग के टॉप में देखी गईं।

श्वेता ने घर पर रहकर अपना जन्मदिन मनाया, क्योंकि दो हफ्ते पहले उनका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। अभिनेत्री वर्तमान में टीवी शो ‘मेरे डैड की दुल्हन’ में वरुण बडोला के साथ मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...