रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: बॉलीवुड के गलियारे में खबर चल रही है कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर शादी की बंधन में बंधने वाली हैं। आपको बता दें कि ऐसी चर्चा है कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ संग शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इस मामले में अब श्रद्धा कपूर का भी रिएक्शन आ गया है। एक इंदरव्यू के दौरान उन्होने कहा कि प्रोजेक्ट्स ज्यादा होने की वजह से वह शादी के बारे में नहीं सोच रही हैं। यह सिर्फ एक अफवाह है। हालांकि, रोहन श्रेष्ठ संग वह रिलेशनशिप में हैं, इस पर बात करने से उन्होंने इनकार कर दिया।
श्रद्धा कपूर ने आगे कहा कि “अभी, मेरे पास इन सभी चीजों को सोचने के लिए समय नहीं है। मैं इस समय सिर्फ फिल्मों पर फोकस करना चाहती हूं। यह सिर्फ एक अफवाह है, जिसे आप सभी लोग बढ़ावा दे रहे हैं।” आपको बता दें कि साल 2020 में श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने भी एक इंदरव्यू में कहा था कि “इस बात में कोई सच्चाई नहीं है।
आने वाले अगले 4-5 साल श्रद्धा शादी का प्लान कर ही नहीं रही हैं। इस समय उनकी प्लेट में बहुत सारी चीजें हैं, जिन पर फोकस करना जरूरी है। आने वाले प्रोजेक्ट्स पर वह ध्यान देना चाहती हैं। अगले दो साल श्रद्धा का कैलेंडर एकदम ब्लॉक है। यह सभी बकवास बाते हैं”।