1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. शादी के सवाल पर श्रद्धा ने दिया ऐसा रिएक्शन, फैंस हुए Shocked

शादी के सवाल पर श्रद्धा ने दिया ऐसा रिएक्शन, फैंस हुए Shocked

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शादी के सवाल पर श्रद्धा ने दिया ऐसा रिएक्शन, फैंस हुए Shocked

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने 24 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की है। दोनों ने अलीबाग के द मैन्शन हाउस रिजॉर्ट में सात फेरे लिए। वही, बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, ऐसी चर्चा है। अब श्रद्धा कपूर का इस पर स्टेटमेंट आया है।

मीडिया से बातचीत में श्रद्धा कपूर ने कहा, “अभी, मेरे पास इन सभी चीजों को सोचने के लिए समय नहीं है। मैं इस समय सिर्फ फिल्मों पर फोकस करना चाहती हूं। यह सिर्फ एक अफवाह है, जिसे आप सभी लोग बढ़ावा दे रहे हैं।”

पिछले साल 2020 में श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने दिए इंटरव्यू में कहा था कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। आने वाले अगले 4-5 साल श्रद्धा शादी का प्लान नहीं कर रही हैं।

इस समय उनकी प्लेट में बहुत सारी चीजें हैं, जिन पर फोकस करना जरूरी है। आने वाले प्रोजेक्ट्स पर वह ध्यान देना चाहती हैं। अगले दो साल श्रद्धा का कैलेंडर एकदम ब्लॉक है। यह सभी बकवास बाते हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...