कोरोना के डर से 15 मार्च से होनें वाले शूटिंग विश्व कप को रद्द कर दिया गया है। बता दे, इस विश्वकप को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोट्र्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) की ओर से अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दिया गया है लेकिन इस शूटिंग विश्व कप के दो हिस्सों में इसी साल मई और जून माह में होने की उम्मीद है। तो वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि राइफल-पिस्टल का विश्व कप मई में और शॉटगन का विश्व कप जून माह में आयोजित किया जा सकता है।
बता दे, कोरोना के चलते वीजा रुकने वाले देशों की संख्या बढ़ती जा रही है। चीन समेत नौ देशों ने विश्व कप से दूरी बनाई। सरकार ने एडवाइजरी करते हुए वीजा रोकनें की मांग की इसके बाद ईरान, इटली, कोरिया, जापान जैसे देशों का वीजा रुक गया। विश्व कप में कुल 74 देश एंट्री लेने वाले थे। शुक्रवार को आईएसएसएफ ने एनआरएआई से बात करने के बाद विश्व कप को स्थगित कर दिया।
आईएसएसएफ ने सिर्फ विश्व कप ही नहीं बल्कि 16 अप्रैल से टोक्यो में होने वाली ओलंपिक टेस्ट इवेंट को भी रद्द कर दिया गया।