अभिनेता अक्षय कुमार फिर से मुंबई में शूटिंग करने पहुंच गए हैं। अक्षय कुमार ने मुंबई में ये शूटिंग शुरू की है निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी की अगली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की।
https://www.instagram.com/p/CFZCWqAnKGU/
इस फिल्म के लिए एक बड़ा इनडोर भव्य सेट लगाया गया है, जहां सेहत से जुड़े सारे नियमों का ध्यान रखते हुए फिल्म की पूरी यूनिट शूटिंग कर रही है।
https://www.instagram.com/p/B9OIJjdHgHb/
देश में कोरोना वायरस महामारी के फैलने से पहले ही बड़े बजट वाली इस ऐतिहासिक फ़िल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी थी। अब बाकी हिस्से की शूटिंग को पूरा करने के लिए यशराज फिल्म्स स्टूडियो कॉम्पलेक्स के भीतर ही एक भव्य सेट तैयार किया गया।
https://www.instagram.com/p/B7LIB98n9dz/
अक्षय ने इस सेट पर शनिवार से शूटिंग शुरू की है और उनके साथ फिल्म के दूसरे बड़े अभिनेता सोनू सूद ने शूटिंग शुरू कर दी है। इस शेड्यूल की रिहर्सल पहले ही शुरू कर चुकीं फिल्म की हीरोइन मानुषी छिल्लर भी मंगलवार से इस शेड्यूल में शामिल होने वाली हैं।
पता ये भी चला है कि फिल्म में एक खास किरदार कर रहे संजय दत्त दिवाली के बाद अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करेंगे।
फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी इस बारे में कहते हैं, “यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग फिर से शुरू करने के बाद से पूरी यूनिट जोश में हैं।
इस शेड्यूल में फिल्म के सभी प्रमुख कलाकार हिस्सा लेने जा रहे हैं।” साल 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस फिल्म में संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। सोनू सूद के लिए भी ये फिल्म काफी अहम मानी जा रही है।