फिल्म लक्ष्मी की रिलीज के बाद अब अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी एक और फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अक्षय कुमार ने खुद इस बात की जानकारी दी है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर बताया है कि उन्होंने फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान और धनुष भी नजर आने वाले हैं।
सारा अली खान ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने भी फिल्म के सेट से तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयरक करते हुए उन्होंने लिखा, ‘अतंरगी रे और भी रंगीन हो गई है। आपके साथ काम करने के लिए काफी अत्साहित और थैंकफुल हूं अक्षय कुमार’

जानकारी के मुताबिक फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म में सारा अली खान बिहार की लड़की का रोल निभाएंगी और अक्षय कुमार और धनुष के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।
बता दें, ‘अतरंगी रे’ के अलावा अक्षय कुमार के पास कई और बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। वह राम सेतू, पृथ्वीराज और बेल बॉटम जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। दिए गए बयान में फिल्म ‘अतरंगी रे’ पर बात करते हुए अक्षय ने कहा था, “आनंद एल।
राय के साथ काम करने के लिए मैं काफी रोमांचित हूं, क्योंकि जिस तरह वो कहानी को पेश करते हैं मैं उसका हमेशा से ही प्रशंसक रहा हूं। उन्होंने जब मुझे फिल्म की कहानी सुनाई तो मैंने दस मिनट के अंदर ही इसके लिए हां कह दिया।