1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने वाले बने दूसरे भारतीय शिवपाल सिंह

टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने वाले बने दूसरे भारतीय शिवपाल सिंह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने वाले बने दूसरे भारतीय शिवपाल सिंह

मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका में खेले गए एथलेटिक्स टूर्नामेंट के दौरान भारत के शिवपाल सिंह ने जैवलिन थ्रोअर में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। शिवपाल एथलेटिक्स टूर्नामेंट के दौरान अपने थ्रो से 85.47 मीटर की दूरी हासिल की।

जिसके चलते उन्होंने ओलंपिक में जगह बनाने के लिए बनाए गए 85 मीटर के मापदंड को हासिल कर लिया और 2020 ओलंपिक में जगह बनाने में सफल रहे।

शिवपाल अब इस स्पर्धा में नीरज चोपड़ा के साथ इस साल होने वाले ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले इसी साल चोट से वापसी करने के बाद भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 87.86 मीटर की दूरी के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल कर लिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...