1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. शो ‘पौरशपुर’ का ट्रेलर किया जारी, शिल्पा शिंदे और मिलिंद सोमन के दमदार लुक ने मचाया कहर, देखें

शो ‘पौरशपुर’ का ट्रेलर किया जारी, शिल्पा शिंदे और मिलिंद सोमन के दमदार लुक ने मचाया कहर, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शो ‘पौरशपुर’ का ट्रेलर किया जारी, शिल्पा शिंदे और मिलिंद सोमन के दमदार लुक ने मचाया कहर, देखें

ALTBalaji और ZEE5 के आने वाले शो ‘पौरशपुर’ के शानदार और गहन पोस्टर ने पहले से ही शो को काफी चर्चा में ला दिया है – शो में शिल्पा शिंदे, अन्नू कपूर, शहीर शेख, साहिल सलाथिया, मिलिंद सोमन, पोलोमी दास, आदित्य लाल और अनंत विजय जोशी के रूप में दिखाई देंगे।

उत्साह के स्तर को एक लेवल ऊपर उठाते हुए, डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म ने शो का मनोरंजक टीज़र लॉन्च किया था। जो आपको शो के बारे में और अधिक जानने के लिए इच्छुक बना देगा।

वही, अब डिजिटल प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और जी 5 पर दर्शकों के लिए एक और बहुप्रतीक्षित शो ‘पौरशपुर’  के ट्रेलर को जारी कर दिया गया है। शो में प्यार, वासना, खून से सनी तलवारें और कठिन संवादों के साथ शानदार सेट देखने को मिलेंगे।

शो में अन्नू कपूर, मिलिंद सोमन, शिल्पा शिंदे, शहीर शेख, साहिल सलाथिया, पोलोमी दास, अनंतविजय जोशी, फ्लोरा सैनी और आदित्य लाल के साथ कई और कलाकार भी शामिल हैं।

16वीं सदी के भारत की पृष्ठभूमि आधारित ‘पौरशपुर’ की दुनिया में राजा भद्रप्रताप सिंह अन्नू कपूर को एक बेहद बुरे साम्राज्य पर शासन करते हुए दिखाया जाएगा।

एक ऐसा राज्य जहां महिलाओं को इच्छा के एक वस्तु के तौर पर देखा जाता है। यहां महिलाओं की स्वतंत्रता पर भी रोक लगाई हुई है। एक ऐसे शासन व्यवस्था में रानी मीरावती पुरुष-प्रधान कानूनों को चुनौती देती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...