1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. शिल्पा सेब के पेड़ को देखकर हुई एक्साइटिड, उछलती-कूदती आई नजर

शिल्पा सेब के पेड़ को देखकर हुई एक्साइटिड, उछलती-कूदती आई नजर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शिल्पा सेब के पेड़ को देखकर हुई एक्साइटिड, उछलती-कूदती आई नजर

शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हंगामा 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उसी लोकशन से एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं।

शिल्पा शेट्टी मनाली में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने फिर से एक वीडियो शेयर किया, जो बहुत ही प्यारा है।

https://www.instagram.com/tv/CGRlOUOh6sV/?utm_source=ig_embed

इस वीडियो में शिल्पा सेब के पेड़ को देख खुद को एक्साइटिड होने से नहीं रोक पाती और वह खुशी से उछलने-कूदने लगती हैं। शिल्पा का यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।

https://www.instagram.com/p/CGUAdPshZWl/

वीडियो में सेब के पेड़ को देखकर शिल्पा शेट्टी कहती हैं, “ए फॉर एप्पल, ब फॉर बड़ा एप्पल, सी पर छोटा एप्पल। हर साइज के मिलेंगे यहां मनाली में। इस क्वालिटी के एप्पल देखने नहीं मिलते मुंबई में। यहां ऐसे भरे हुए हैं गिरे हुए हैं  आलू के भाव में बिक रहे हैं एप्पल। मैं जब भी ऐसे फलों को देखती हूं ना तो मैं बहुत एक्साइटिड हो जाती हूं।” वीडियो में शिल्पा शेट्टी पेड़ से सेब तोड़कर खाती हुई भी नजर आ रही हैं।

बता दें कि शिल्पा शेट्टी जल्द ही ‘हंगामा 2’ और ‘निकम्मा’ के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं।

जहां ‘हंगामा 2’ में एक्ट्रेस परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ दिखाई देंगी तो वहीं निकम्मा में एक्ट्रेस अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी। ‘हंगामा 2’ का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हो चुका है।

https://www.instagram.com/p/CGKepMaBFsj/

फिल्मों से इतर शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फिटनेस से जुड़ी चीजें भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर करती हैं। मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो पर  फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...