1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मेघालय: BSF चौकी पर बांग्लादेशी समूह का हमला, एक जवान घायल।

मेघालय: BSF चौकी पर बांग्लादेशी समूह का हमला, एक जवान घायल।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेघालय: BSF चौकी पर बांग्लादेशी समूह का हमला, एक जवान घायल।

भारत- बांग्लादेश की सीमा पर मेघालय में एक संदिग्ध बांग्लादेशी ने सीमा चौकी को निशाना बनाते हुए बीएसएफ के दो जवानों पर हमला किया और उनके हथियार छीन लिए। इस मामले में एक जवान घायल हो गया।

पश्चिम जयंतिया हिल्स पुलिस अधीक्षक लकादर सियेम ने कहा कि यह घटना देर रात को अमदोह और रोंगतिला में हुई। यह इलाका भारत- बांग्लादेश की सीमा से पांच किलोमीटर की दूरी पर है।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 10 से 15 बांग्लादेशी नागरिकों का एक समूह रोंगतिला सीमा चौकी के निकट सीमा सुरक्षाबल के दो जवानों को घेर लिया और उनके हथियार छीन लिए। इस घटना में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान घायल हो गए। हलांकि छीने गए हथियार जंगल से बरामद हो गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...