बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने शनिवार को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर अपनी फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ का जिक्र करते हुए लोगों से इसे देखने की अपील की थी।
https://www.instagram.com/p/CD5kZmJhEZp/
कंगना ने कहा कि उन्होंने ये फिल्म जागरुकता फैलाने के मकसद से बनाई थी लेकिन चंद लोगों ने इस पर विवाद पैदा कर दिया और फिल्म की रिलीज में अड़चन डाल दी।
https://www.instagram.com/p/CFyg-c1FiM0/
इसके साथ ही कंगना ने बिना नाम लिए दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा। इस मुद्दे पर अब शर्लिन चोपड़ा ने कंगना का समर्थन किया है।
दरअसल 10 अक्तूबर को ट्वीट करते हुए कंगना रणौत ने लिखा था, ‘फिल्म जो हमने मेंटल हेल्थ जागरुकता के लिए बनाई थी उसे उन लोगों ने कोर्ट में घसीट लिया जो डिप्रेशन की दुकान चलाते हैं।
https://www.instagram.com/p/CFjJT6lFXK3/
मीडिया बैन के बाद फिल्म का नाम बदला गया जिससे इसकी मार्केटिंग पर बहुत असर पड़ा लेकिन यह एक अच्छी फिल्म है और इसे आज ही देखें।’
https://www.instagram.com/p/CFEKl7cBSfq/
कंगना रणौत के ट्वीट को शर्लिन चोपड़ा ने रिट्वीट किया और अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘कंगना जी, सही कहा आपने, ये लोग माल फूंक के डिप्रेशन के नारे लगाते हैं और देश की युवा पीढ़ी को अंधकार में ढकेलते हैं।
कंगना जी,सहीं कहा आपने,ये लोग माल फूँक के डिप्रेशन के नारे लगाते हैं और देश की युवा पीढ़ी को अंधकार में ढकेलते हैं।
दो वक़्त की रोटी कमाने के लिए जो मज़दूर सुबह शाम मज़दूरी करता है,क्या उसे डिप्रेशन नहीं होती है?
क्या डिप्रेशन से राहत पाने के लिए हम माल का सेवन करना शुरू कर दें? https://t.co/Iu25pHDRvK— Sherlyn Chopra 🇮🇳 (@SherlynChopra) October 10, 2020
दो वक्त की रोटी कमाने के लिए जो मजदूर सुबह शाम मजदूरी करता है, क्या उसे डिप्रेशन नहीं होता है? क्या डिप्रेशन से राहत पाने के लिए हम माल का सेवन करना शुरू कर दें?’
बता दें कि दीपिका पादुकोण लगातार मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन को लेकर चर्चा करती रही हैं। कई सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर उन्होंने खुद के डिप्रेशन में होने की बात कही है।