लगातार दुनिया में बढ़ रहे कोरोना के असर से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बॉलीवुड से लेकर खेल तक कोरोना का साया मंडरा रहा है। लगातार खेल आयोजन को रद्द किया जा रहा है, बता दे, कोरोना के बढते खतरे के चलते आईपीएल को भी 15 अप्रैल तक रद्द कर दिया गया है।
इसी बीच अंतरराष्ट्रीय आपदा घोषित हो चुकी इस बीमारी से निपटने के लिए शेन वार्न जैसे दिग्गज भी सामने आ रहे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महान लेग स्पिनर वार्न की कंपनी शराब की जगह अल्कोहल आधारित सैनेटाइजर बनाना शुरू कर चुकी है।
बता दे, ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए अपने 708 टेस्ट विकेट के नाम पर रखी गई कंपनी SevenZeroEight की ओर से वार्न वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के दो अस्पतालों में हैंड सैनेटाइजर बांटेगी। कंपनी ने 70 फीसदी अल्कोहल युक्त सैनेटाइजर बनाने का काम 17 मार्च से शुरू कर दिया है।
इसकी जानकारी खुद शेन वॉर्न ने अपने ट्वीट करके दी है, उन्होंने लिखा, 708gin कंपनी पर मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि वे ये शानदार काम कर रहे हैं। इससे सभी लोगों को मदद मिलेगी। इससे पहले वार्न की कंपनी अवॉर्ड विनिंग जिन बना रही थी, लेकिन अब इस काम को बंद करके हैंड सैनेटाइजर का काम तेज कर दिया गया है।