{ शामली से श्रवण सैनी की रिपोर्ट }
शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव आभेपुर में दूसरे समुदाय के 2 युवकों ने आकर होली के त्यौहार के लिए तैयार की गई होली में अचानक आग लगा दी।

समय से पहले ही होली दहन के बाद जहां आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने इस मामले में रोष व्यक्त किया और आरोपियों को गाली गलौज देने लगे, मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बढ़ता हंगामा देख सूचना पुलिस को दी गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के ही दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए दोनों युवक गांव के ही रहने वाले हैं जिनका नाम दिलशाद और नदीम है।

स्थानीय ग्रामीणों की माने तो दोनों लड़कों ने होली का समय से पहले दहन करते हुए दूसरे समुदाय के लोगों को धमकी दी थी और अपनी गुंडागर्दी दिखाई थी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने इस तरह की घटना को कर माहौल बिगाड़ने का काम किया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है