‘दिलबर’ गर्ल बनकर सबका दिल चुरा लेने वाली नोरा फतेही इन दिनों बैक टू बैक सुपर स्टाइलिश लुक्स में स्पॉट की जा रही हैं। इनमें वह अपने कर्वी फिगर को जमकर फ्लॉन्ट करती दिखती हैं। पार्टी तो छोड़िए, इस हसीना के तो एयरपोर्ट लुक्स भी ऐसे हैं, जो स्टाइल गोल्स देते हैं।
हालांकि, कूलनेस के मामले में यह बाला इस बार ‘शाका लाका बूम-बूम’ की चाइल्ड आर्टिस्ट रही और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जम चुकी ऐक्ट्रेस हंसिका मोटवानी से कुछ हद तक मात खाती नजर आई।
सबसे पहले नोरा के क्लोद्स की बात करें, तो एक बार फिर से इस बाला का मोनोक्रोम स्टाइल के लिए प्यार दिखा। ऐक्ट्रेस ने एयरपोर्ट फैशन और ट्रैवल के लिए ऊपर से लेकर नीचे तक वाइट कलर के क्लोद्स ऐंड फुटवेअर्स को चुना था।
नोरा ने जूल नेकलाइन का टॉप पहना था, जिसे उन्होंने हाई वेस्ट नेरो हेमलाइन की पैंट्स के साथ मैच किया था। नोरा ने ऊपर से पैंट से मैच करता लॉन्ग कोट पहना था, जिसका क्रिस्प ऐंड शार्प लुक उनके स्टाइल को और शानदार बना रहा था।
आउटफिट के साथ ऐक्ट्रेस ने वाइट कलर की पंप हील्स पहनी थीं, जो एकदम परफेक्ट लग रही थीं। नोरा ने इस लुक को ब्राउन शेड के चश्मे, न्यूड मेकअप और खुले बालों के साथ स्टाइलिश फिनिश दी थी। यह लुक ऐसा था जिसमें कमी निकाल पाना मुश्किल था।