रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में भारतीय महिला टीम को मिली हार के बाद 16 वर्षीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा भावुक हो गई और उनके आंखो से आंसू छलक गए। इससे पहले शैफाली पूरे विश्वकप टूर्नामेंट में छाई रहीं। मगर फाइनल में उनका बल्ला नहीं चला। जिसके चलते भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।
बता दे, फाइनल मुकाबले में शैफाली जल्द ही आउट हो गई थी उनके बल्ले से सिर्फ 2 रन निकले। 16 साल 40 दिन की उम्र में फाइनल खेलने वाली शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में 32.60 की औसत से 163 रन बनाए। पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले से सर्वाधिक नौ छक्के और 18 चौके निकले। इसके अलावा उन्होंने पूरे टूर्नामेंट कई रिकॉर्ड्स अपने नाम की।
रिकॉर्ड की बात करे तो शेफाली वर्मा किसी भी फॉर्मेट में वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की महिला खिलाड़ी शकाना क्विनटाइन के नाम था। उन्होंने 2013 में 17 साल 45 दिन की उम्र में वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल में खेला था।