1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ‘फिल्म पठान’ एक्शन सीक्वेंस शूट करेंगे शाहरुख, यशराज फिल्म्स स्टूडियो में शूटिंग शुरू

‘फिल्म पठान’ एक्शन सीक्वेंस शूट करेंगे शाहरुख, यशराज फिल्म्स स्टूडियो में शूटिंग शुरू

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘फिल्म पठान’ एक्शन सीक्वेंस शूट करेंगे शाहरुख, यशराज फिल्म्स स्टूडियो में शूटिंग शुरू

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी नई फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई स्थित यशराज फिल्म्स स्टूडियो में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। अब फिल्म की टीम शूटिंग के दूसरे शेड्यूल के लिए अबु धाबी रवाना होगी।

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के अगले शेड्यूल को अबु धाबी में अगले साल जनवरी में शूट किया जाएगा। वहां पर शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के साथ शूटिंग करेंगे। बताया जा रहा है कि अबु धाबी में ‘पठान’ के एक्शन सीक्वेंस फिल्माए जाएंगे।

इसके बाद फिल्म की टीम यूके जाएगी वहां फिल्म के कुछ सीन्स शूट किए जाएंगे। मेकर्स ने जुलाई तक मुंबई में फिल्म का शूट कम्प्लीट करने का प्लान बनाया है। यह भी बताया जा रहा है कि में शाहरुख खान दो लुक में नजर आएंगे। अभी वह लंबे बालों वाले लुक में शूटिंग कर रहे हैं जबकि वह अगले शेड्यूल में छोटे बालों के साथ शूट करेंगे।

बताते चलें कि शाहरुख खान पिछली बार फिल्म जीरो में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद से वह बड़े पर्दे से दूर चल रहे हैं लेकिन इस दौरान शाहरुख खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के अंडर में वेब सीरीज और फिल्मों का निर्माण किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...