शाहरुख खान के इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोअर्स हुए। इससे पहले शाहरुख के इंस्टा फॉलोअर्स काफी कम थे। वो बाकी सेलिब्रिटीज़ से इस मामले में काफी पीछे है। कम इंस्टा फॉलोअर्स की लिस्ट में अमिताभ बच्चन और आमिर खान भी हैं। शाहरुख इंस्टाग्राम पर 6 लोगों को फॉलो करते हैं। इसमें उनकी पत्नी गौरी, बेटा आर्यन, बेटी सुहाना के अलावा 3 और लोग हैं। उनके अब तक 547 पोस्ट्स हैं।
आपको बताते चलें शाहरुख खान सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। शाहरुख के अगर इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो वहां पर सिर्फ उनकी फैमिली फोटोज ही देखने को मिलती है। शाहरुख यहां पर सिर्फ 6 लोगों को ही फॉलो करते हैं।
View this post on Instagram
इसमें उनकी पत्नी गौरी खान, बेटे आर्यन खान, बेटी सुहाना खान के अलावा तीन और लोग हैं। शाहरुख ने अब तक 547 पोस्ट ही शेयर किए हैं। साथ ही शाहरुख ट्विटर पर भी कम ही एक्टिव रहते हैं। हालांकि शाहरुख खान के फैन्स उन्हें फॉलो करने में हर जगह एक्टिव हैं।
शाहरुख खान आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म जीरो में नजर आए थे। शाहरुख के फैंस उनकी अगली फिल्म की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि शाहरुख, रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर की सैल्यूट में काम करने वाले हैं। ये राकेश शर्मा की बायोपिक होगी। खबर है कि इसमें दंगल फेम फातिमा सना शेख उनके अपोजिट दिख सकती हैं।
View this post on Instagram
शाहरुख को आखिरी बार 2018 की फिल्म ज़ीरो में देखा गया था। इसके बाद दो साल के लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर से फिल्म ‘पठान’ से शाहरुख खान वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। दीपिका और शाहरुख की साथ में यह चौथी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर में साथ काम कर चुके हैं।