पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बिग बॉस 13 के बाद भी शहनाज गिल अपने अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। शहनाज गिल के फोटो हों या वीडियो, खूब वायरल भी होते हैं।
https://www.instagram.com/p/CFPixdOB6eU/
शहनाज गिल के एक वीडियो को लेकर भी ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है। दरअसल, एक वीडियो में पंजाब की कैटरीना कैफ ‘ले के पहला पहला प्यार’ पर जबरदस्त अंदाज में स्वैग दिखाती नजर आ रही हैं। शहनाज का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।
शहनाज गिल अपने इस वीडियो में रेड और ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। वीडियो में ब्लैक चश्मा लगाकर पंजाब की कैटरीना कैफ ‘ले के पहला पहला प्यार’ गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं।
https://www.instagram.com/p/CFO76gAhYRX/
इस वीडियो में शहनाज गिल का अंदाज देख हर कोई उनकी जमकर तारीफें कर रहा है। वीडियो में शहनाज गिल के स्टाइल के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशंस भी जबरदस्त लग रहे हैं।
बता दें कि शहनाज गिल अपने वीडियो और फोटो को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। इससे पहले एक्ट्रेस का एक वीडियो खूब चर्चा में था, जिसमें वह रेड लहंगे में फोटोशूट कराती हुई दिखाई दे रही थीं।