शहनाज गिल बिग बॉस 13 के बाद से ही लगातार सुर्खियों में रहती हैं, और अब उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला का गाना ‘शोना शोना’ रिलीज हुआ। जिसके बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आगे है।
उनके सॉन्ग को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। शहनाज गिल का एक पंजाबी सॉन्ग भी खूब धमाल मचा रहा है। उनके इस गाने का नाम ‘मझे दी जट्टी’ है। उनका यह गाना उस समय का है, जब वो बिग बॉस में भी नहीं आई थीं।

शहनाज गिल के पंजाबी सॉन्ग ‘मझे दी जट्टी’ को अभी तक 2 करोड़ 18 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। शहनाज गिल जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही अच्छी सिंगर भी हैं। उन्होंने कई गानों से इस बात को साबित भी किया है। हालांकि शहनाज गिल का यह गाना 4 साल पुराना है, लेकिन वीडियो अभी भी धूम मचा रहा है।
बता दें कि शहनाज गिल की जोड़ी बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ खूब जमी थी। कई मौकों पर सलमान खान ने भी उनकी तारीफ की थी। शहनाज गिल का हाल ही में गाना ‘कुर्ता पजामा’ रिलीज हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस टोनी कक्कड़ के साथ नजर आई थीं।
इस गाने को फैंस ने भी खूब पसंद किया था। बता दें कि शहनाज गिल ने अपने गानों और अपनी अदायगी से पंजाबी सिनेमा में तो खूब नाम कमाया ही, साथ ही उन्होंने बिग बॉस 13 के जरिए भी लोगों का खूब दिल जीता। बिग बॉस के घर में रहते हुए शहनाज गिल की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी।