शाहजहांपुर के पास स्थित चौक कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मेडिकल कॉलेज गेट के पास नाले से एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है। सुबह मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने मेडिकल कॉलेज गेट के पास बहने वाले नाले में एक नवजात शिशु का शव देखा।
जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गई। शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने छानबीन की और शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, क्षेत्रीय लोगों द्वारा तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
लोगों का मानना है कि, कहीं न कहीं इस मामले में मेडिकल कॉलेज के लोग संलिप्त है। क्योंकि कॉलेज गेट के पास सुरक्षा रहती है। ऐसी परिस्थितियों में कैसे कोई बाहरी व्यक्ति शव को यहां लाकर डाल सकता है।