1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. रहस्य: रावण का सगा भाई नहीं था कुबेर! रावण का कैसा था परिवार !

रहस्य: रावण का सगा भाई नहीं था कुबेर! रावण का कैसा था परिवार !

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रहस्य: रावण का सगा भाई नहीं था कुबेर! रावण का कैसा था परिवार !

रावण जो की एक असुर था और उसे मारने के लिए स्वयं भगवान विष्णु को अवतार लेना पड़ा था लेकिन उसके परिवार के बारे में बहुत कम लोग जानते है।

रावण असुर था लेकिन उसके पिता ब्राह्मण थे और माँ राक्षसी थी वहीं कुबेर उसका सगा भाई नहीं था। तो आइये आज जानते है कुछ ऐसी बाते जिससे रावण को आप और करीब से जान पायेंगे।

ब्रह्मा जी के पुत्र पुलस्त्य ऋषि हुए। उनका पुत्र विश्रवा हुआ जिसके बाद उनकी पहली शादी हुई भारद्वाज की पुत्री देवांगना से जिसका पुत्र कुबेर हुआ।

इसके बाद दैत्यराज सुमाली की पुत्री कैकसी ने विश्रवा की बड़ी सेवा की और खुद को उन्हें समर्पित कर दिया।

कैकसी ने एक दिन एकांत में अपने पति से विनती की, मुझे ऐसे पुत्र चाहिए जो देवताओं से भी अधिक शक्तिशाली हो।

ऐसा कहकर पति के लाख समझाने के बाद भी कैकसी ने अशुभ समय में गर्भ धारण किया जिससे रावण और कुम्भकर्ण पैदा हुए।

वहीं इसके बाद रावण को जब यह बताया गया की ब्रह्म जी उसके परदादा हैं तो उसने कठोर तप किया और उसके बाद ब्रह्मा जी से कई तरह की शक्तियां उसने प्राप्त की।

आपको बता दे, विभीषण जो की रावण का सगा भाई था उसने भगवान की भक्ति का तप मांगा था।

ब्रह्मा से वरदान प्राप्त करने के बाद सबसे पहले अपने सौतले भाई कुबेर से रावण ने उसकी सोने की लंका छीन ली थी।  

कुंभकर्ण, विभीषण और सूर्पणखा रावण के सगे भाई बहन वहीं खर, दूषण, कुम्भिनी, अहिरावण और कुबेर रावण के सौतले भाई बहन थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...