1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ के सेट पर हुई हाथापाई, निर्देशक ने शख्स को मारा थप्पड़

शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ के सेट पर हुई हाथापाई, निर्देशक ने शख्स को मारा थप्पड़

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ के सेट पर हुई हाथापाई, निर्देशक ने शख्स को मारा थप्पड़

मुबंई: सिद्धार्थ आनंद के पठान के सेट पर हुई हाथापाई ने यशराज स्टूडियो को आगाह कर दिया है जहां अप्रिय घटनाओं के खिलाफ यह घटना हुई थी। वही, शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ ( Pathan ) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्सर फिल्म की कास्ट और शूटिंग को लेकर कोई ना कोई खबर आती ही रहती हैं। वह फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी हैं।

इस बीच फिल्म के सेट से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand ) और उनके असिस्टेंट के बीच लड़ाई हो गई है। यह लड़ाई इतनी बढ़ गई मारपीट तक बात पहुंच गई। सूत्रों की माने तो सिद्धार्थ अपने सेट पर अक्सर गर्म मिज़ाज में रहते हैं। उन्हें अपने एक असिस्टेंट का काम के प्रति बर्ताव सही नहीं लगा।

सेट पर सभी को निर्देश मिले थे कि अपने मोबाईल फोन्स स्विच ऑफ रखें। इसके बावजूद असिस्टेंट ने बात को नज़र अंदाज़ किया। उसका यही लापरवाही भरा बर्ताव जारी रहा। जब बात लिमिट से ज़्यादा बढ़ गई तो दोनों में बहस हो गई। लोगों ने बीच में आकर मामला शांत करवाया। जिसके बाद शूटिंग फिर शुरू हुई।सब ठीक चल रहा था कि अचानक फिर माहौल बिगड़ गया।

असिस्टेंट लगातार सिद्धार्थ को भला-बुरा कहने लगा और बाकी टीम मेंबर्स के सामने भी सिद्धार्थ की बुराई करने लगा. ये बात सिद्धार्थ तक पहुंची। जो ये सब सुनकर गुस्से में आ गए। सीधा गए और असिस्टेंट को कस के थप्पड़ मारा। बदले में असिस्टेंट ने भी पलटवार किया। इसके बाद सेट पर बखेड़ा खड़ा हो गया। शूटिंग को उस पूरे दिन के लिए बंद करना पड़ा। शूटिंग अगले दिन शुरू हुई और असिस्टेंट को निकाल दिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...