एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पायल घोष ने साउथ की कुछ फिल्मों में काम किया है। 2017 में आई हिन्दी फिल्म ‘पटेल की पंजाबी शादी’ में भी काम किया है। पायल घोष के आरोप के बाद लोग लगातार सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं। ट्विटर पर अनुराग कश्यप ट्रेंड कर रहे हैं।
(Long overdue. Long thread)
The first time I met @anuragkashyap72 he called me to his Versova house. Before I could say anything, he said, “My parents live with me. You don’t have to worry!” pic.twitter.com/pexZNF487u
— Saiyami Kher (@SaiyamiKher) June 22, 2020
इसी बीच कुछ अन्य एक्ट्रेसेज़ ने अनुराग के समर्थन में भी लिखा है। इनमें एक्ट्रेस तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप की हाल ही में आई फिल्म ‘चोक्ड’ की एक्ट्रेस सैयामी खेर भी शामिल हैं.
https://www.instagram.com/p/CBucx1_ARRE/?utm_source=ig_embed
सैयामी ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘जब मैं पहली बार एके से मिली, तो उन्होंने अपने वर्सोवा के घर आने के लिए पूछा। इससे पहले मैं कुछ कहती, उन्होंने कहा कि मेरे पैरेंट्स मेरे साथ रहते हैं।
तुम्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्हें बैड ब्वॉय ऑफ़ बॉलीवुड माना जाता है। उनकी दुनिया से बाहर के लोगों के मुताबिक, वह ड्रग्स, महिलाओं और लोगो के साथ छेड़छाड़ करते हैं। सच, जो मैंने बाद में समझा कि वह इसके बिल्कुल विपरीत हैं।
https://www.instagram.com/p/CE8Wvv1gQmN/
सैयामी ने आगे लिखा- ‘उनका घर एकदम टिपिलकल भारतीय घरों जैसा है। दरवाज़े की घंटी लगातार बजती रहती है। श्रीलाल जी घर में बढ़ते मेहमानों के लिए तेजी से कुछ पकाते रहते हैं।
https://www.instagram.com/p/CEJjCMNAzRM/
एक बिल्ली आस-पास बैठी रहती है और एके अपने ही घर में एक शांत कोने की तलाश में रहते हैं। सैयामी ने आगे बताया कि चोक्ड ऑफ़र करने के बाद रिलीज़ डेट तक कुल तीन साल लग गए। यही समय था, जब मैं इस व्यक्ति जान पाई। वह मेरे मेंटर, दोस्त और बोरिंग साउंड होने वाले बन गए।