1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सारा अली खान मुंबई एपरपोर्ट पर आई नजर, इस तरह मीडिया को किया इग्नोर

सारा अली खान मुंबई एपरपोर्ट पर आई नजर, इस तरह मीडिया को किया इग्नोर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सारा अली खान मुंबई एपरपोर्ट पर आई नजर, इस तरह मीडिया को किया इग्नोर

एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों काफ सुर्खियों में है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद, एनसीबी ने सारा अली खान से भी पूछताछ की थी।

https://www.instagram.com/p/CGP_3uaHfof/?utm_source=ig_embed

वहीं, हाल ही में सारा अली खान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा अली खान मुंबई एपरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। वीडियो में सारा ने अपने चेहरे पर मास्क और शील्ड लगा रखी है। वीडियो मे देखा जा सकता है कि सारा अली खान मीडिया को इग्नोर कर रही हैं।

सारा अली खान के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सारा अली खान किस तरह मीडिया से बचती नजर आ रही हैं।

सारा के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें, एक्ट्रेस सारा अली खान चेन्नई में अपनी फिल्म की शूटिंग को पूरा करके वापस मुंबई लौटी हैं।

https://www.instagram.com/p/CE09annp54Q/

वहीं, एक्ट्रेस सारा अली खान  के वर्क फ्रंट की बात करें, तो जल्द ही एक्ट्रेस, वरुण धवन के साथ फिल्म ‘कूली नंबर वन’ में नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। ‘कूली नंबर वन’ गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म का रिमेक है।

वहीं, इसके अलावा सारा अक्षय कुमार  के साथ फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...