हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी अक्टूबर के महीने में मां बनी हैं। अब सोशल मीडिया पर सपना चौधरी ने फैन्स को सरप्राइज देते हुए बेबी ब्वॉय की पहली फोटो शेयर की है। इस फोटो में सपना चौधरी बेटे को गोद में लेकर प्यार करती नजर आ रही हैं।

उन्होंने पर्पल स्वेटर पहना हुआ है और सिर पर ब्लैक कैप लगाई हुई है। वहीं, बेटे ने व्हाइट और रेड लाइन टी-शर्ट पहनी हुई है। फोटो शेयर करते हुए सपना चौधरी ने एक कविता की दो लाइन्स लिखी हैं।
सपना लिखती हैं, “हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है, बड़ी मुश्किल से होता हैचमन में दीदावर पैदा…।” हालांकि, फोटो में सपना चौधरी ने बेबी ब्वॉय का चेहरा नहीं दिखाया है।
बता दें कि सपना चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ के अपडेट्स फैन्स संग शेयर करती रहती हैं। उनकी पोस्ट को फैन्स काफी पसंद भी करते हैं। मां बनने के बाद सपना चौधरी काम पर भी वापसी कर चुकी हैं।
इससे पहले सपना चौधरी ने करवा चौथ के मौके पर भी कुछ फोटोज शेयर की थीं। सपना को इनमें मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने देखा गया। सपना चौधरी लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।