1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. फिक्सिंग के आरोप में संजीव चावला को 12 दिन की पुलिस हिरासत

फिक्सिंग के आरोप में संजीव चावला को 12 दिन की पुलिस हिरासत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फिक्सिंग के आरोप में संजीव चावला को 12 दिन की पुलिस हिरासत

क्रिकेट में अक्सर फीक्सिंग की खबरे आती रहती है ऐसा ही एक मामला नई दिल्ली से सामने आया है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मैच फिक्सिंग के आरोपी संजीव चावला को 12 दिन की हिरासत में भेजा है।

संजीव चावला को साल 2000 के एक मैच में फिक्सिंग का आरोपी पाया गया है। इस फीक्सिंग कांड में संजीव के साथ  दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनए भी शामिल थे। बता दें  क्रोनिए की साल 2002 में विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी।

इस मामले में पुलिस ने अदालत को बताया कि चावला पांच मैचों की फिक्सिंग में शामिल थे।  साल 2000 में फरवरी-मार्च में भारत दौरे पर आई अफ्रीका की टीम के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनए और चावला दोनों पर फिक्सिंग की साजिश रचने का आरोप है।

बता दें कि संजीव चावला पर मैच फिक्सिंग का आरोप सामने आने के बाद भारत सरकार ने  उसका पासपोर्ट रद्द किया था। बावजूद इसके ब्रिटेन ने उसे लंदन में 2003 तक रहने की मंजूरी दे दी और साल 2005 में उसे ब्रिटिश नागरिकता हासिल हो गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...