1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल: जनपद के सभी विद्यालयों को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा

संभल: जनपद के सभी विद्यालयों को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संभल: जनपद के सभी विद्यालयों को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा

{ संभल से सतीश सिंह की रिपोर्ट }

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के द्वारा शुरू की गई ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की दशा में बदलाव किया जा रहा हैं।

इसी के तहत जनपद संभल में भी पंचायत राज विभाग द्वारा जनपद की कुछ ग्राम पंचायतों के विद्यालयों में काम किया जा रहा हैं और कुछ में काम हो भी चुका हैं।

इस विषय में जनपद संभल के जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि सरकार के आदेश के अनुसार राजवित्त तथा 14वें वित्त से जनपद संभल की सभी ग्राम पंचायतों के प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था की जायेगी।

वही इसके अलावा हाथ धोने के लिए मल्टीपल सिस्टम की व्यवस्था,कक्षों तक टाइल्स,साफ पेयजल तथा शौचालयों में भी रनिंग वाटर सप्लाई की व्यवस्था इस योजना के अंतर्गत की जाएगी जिससे कि जनपद के सभी विद्यालयों को मॉडल स्कूल बनाया जा सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...