नई दिल्ली : बिग बॉस-14 के बाद अब सलमान खान बहुत जल्द एक और शो में धमाल मचाने वाले है। जिसमें सिर्फ इंटरटेनमेंट ही नहीं बल्कि संगीत के सुर भी गूंजेगे। दरअसल इस शो में संगीत से लेकर क्रिकेट और फैशन से लेकर एक्टिंग फील्ड तक की मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। जिसे जल्द ही सलमान खान द्वारा लॉन्च किया गया है। आपको बता दें कि रियलिटी शो इंडियन प्रो म्यूजिक लीग नाम के एक नए शो में साथ आ रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि इस सुरों के धुरंधरों की इस लीग में 6 टीम बनाई गई है। पहली टीम यूपी दबंग्स की है जिसमें सलमान अली, अंकित तीवारी और पायल देव होगें। दूसरा बंगाल टाइगर्स होगा, जिसमें शान, आकृति कक्कड़, रितुरात मोहांती नजर आएंगे।
साथ- साथ सलमान के शो बिग बॉस में जमकर ड्रामा हो रहा है। सलमान ने एक बार फिर विकास गुप्ता की क्लास ली। वही, होस्ट सलमान खान ने बिग बॉस शो में विकास गुप्ता से कहा की परिवार का पक्ष भी जानना चाहते थे, और उनसे संपर्क किया। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में बोलने से इनकार कर दिया, सलमान खान ने खुलासा किया, उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रीय टेलीविजन पर नहीं आना चाहते हैं और हमारे पारिवारिक मामलों पर चर्चा करना चाहते हैं।