1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. … अब एक बार फिर जेल जाएंगे बॉलीवुड के भाईजान!, बढ़ सकती है मुसीबत

… अब एक बार फिर जेल जाएंगे बॉलीवुड के भाईजान!, बढ़ सकती है मुसीबत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
… अब एक बार फिर जेल जाएंगे बॉलीवुड के भाईजान!, बढ़ सकती है मुसीबत

रिपोर्ट : आकृति जयसवाल

नई दिल्ली : मुंबैय्या बॉलीवुड में भाईजान के नाम से जाने जानेवाले अपन लोगों को सल्लू भाई एक बार फिर जेल सकते हैं, जो कि कोर्ट के निर्णय पर निर्भर करेगा। गौरतलब है कि आज से तकरीबन कई साल पुराने काले हिरण मामले जिला सत्र न्यायालय में सुनवाई चल रही है, जिसपर आज सुनवाई होने है।  आपको बता दें कि जोधपुर के जिला और सेशन कोर्ट में  एक्टर सलमान खान को पेश होना है। उसी सजा के खिलाफ सलमान की अपील पर आज सुनवाई होनी है।

बता दें कि कोर्ट ने 05 अप्रैल 2018 को फैसला सुनाते हुए सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने आदेश सुनाते हुए मामले में दूसरे आरोपी रहे फिल्म एक्टर सैफ अली खान अभिनेत्री नीलम तब्बू और सोनाली बेंद्रे को रिहा कर दिया गया था सलमान खाने को दूसरी बार जेल जाना पड़ा था। हालांकि तीन दिन के बाद सलमान खान को जमानत मिल गई थी।

आपको बता दें कि अवैध हथियार रखने के मामले में सलमान को बरी किए जाने के विरोध में सरकार ने अपील पेश की थी, उस पर सुनवाई होनी है। काले हिरण शिकार मामले में दूसरे फिल्मी कलाकारों को बरी किए जाने के विरोध में विश्नोई समाज की अपील पर सुनवाई होनी है।

सलमान खान के वकील की तरफ से दिए गए स्थाई हाजिरी माफी की अर्जी पर भी आज फैसला आ सकता है। बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान सलमान खान के वकील ने कोर्ट में स्थाई हाजिरी माफी की अर्जी लगाई थी। जोधपुर की अदालत में सलमान पर सुनवाई सुबह 10 बजे शुरू होगी।

जोधपुर पुलिस ने सलमान खान व अन्य के खिलाफ 2 अक्टूबर 1998 को हिरण शिकार का मामला दर्ज किया. सलमान के खिलाफ हिरण शिकार का मामला विश्नोई समुदाय की तरफ से दर्ज कराया गया था। सलमान खान के खिलाफ तीन अलग-अलग स्थान पर हिरण शिकार व अवधि पार लाइसेंस के हथियार रखने के मामले दर्ज किए गए। इस मामले में सलमान खान को 12 अक्टूबर 1998 को गिरफ्तार किया गया। पांच दिन बाद वे जमानत पर रिहा हुए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...