1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बिग बॉस शो में सलमान खान ने दी नसीहत, कहा-आपकी बच्ची भी देख रही है यह शो…

बिग बॉस शो में सलमान खान ने दी नसीहत, कहा-आपकी बच्ची भी देख रही है यह शो…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिग बॉस शो में सलमान खान ने दी नसीहत, कहा-आपकी बच्ची भी देख रही है यह शो…

‘बिग बॉस 14’ के हाल ही एक एपिसोड में सोनाली फोगाट ने रुबीना दिलैक को एक ऐसी भद्दी गाली दी, जिससे ट्विटर पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मेकर्स से सोनाली के खिलाफ सख्त ऐक्शन लेने और घर से बाहर निकालने की अपील की।

अब सोनाली के खिलाफ क्या ऐक्शन लिया जाएगा, यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। लेकिन सलमान ने सोनाली को सबके सामने जमकर लताड़ा। सोनाली फोगाट ने जो गाली रुबीना को दी, सलमान उसके बारे में सोनाली से पूछते हैं तो सोनाली कहती हैं कि उन्होंने रुबीना को गाली इसलिए दी क्योंकि उन्होंने उनकी बेटी को बीच में घसीटा। लेकिन सलमान इससे इनकार करते हैं और बोलते हैं, ‘आपकी बच्ची भी देख रही है यह शो। यह आप पर सूट करता है?’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


इसके बाद निक्की तंबोली ने बताया कि सोनाली फोगाट बाहर की धमकी देती हैं और कहती हैं कि बाहर मेरे बंदे देख लेंगे। मेरा ये पावर, मेरा वो पावर। यह सुनकर सलमान गुस्से से खौल जाते हैं और सोनाली से कहते हैं, ‘बाहर की धमकी दोगी आप? क्या करोगी क्या आप, बताओ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...