1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बाल-बाल जेल जाने से बचे सलमान खान…..

बाल-बाल जेल जाने से बचे सलमान खान…..

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बाल-बाल जेल जाने से बचे सलमान खान…..

काले हिरन के शिकार के मामले में बॉलीवुड स्टार सलमान खान शनिवार को अदालत में पेश नहीं हो सके। जोधपुर की जिला और सत्र अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 6 फरवरी की तारीख तय की है।

सलमान खान ने खुद ही इस मामले में अपनी ओर से अपील दायर की थी, जिस पर सुनवाई होनी थी। लेकिन सलमान खान अदालत नहीं पहुंचे।

सलमान खान ने अपने वकील हस्तीमल सारस्वत के जरिए खुद को निजी तौर पर कोर्ट में पेश होने की छूट देने की मांग की थी। हस्तीमल सारस्वत ने कहा कि अदालत में हमने सलमान खान की ओर से प्रार्थना पत्र दिया है।

बता दें कि कोर्ट ने 05 अप्रैल 2018 को फैसला सुनाते हुए सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई थी। उसी सजा के खिलाफ आज सलमान की अपील पर सुनवाई होनी थी।

कोर्ट ने आदेश सुनाते हुए मामले में दूसरे आरोपी रहे फिल्म अभिनेता सैफ अली खान अभिनेत्री नीलम तब्बू और सोनाली बेंद्रे को रिहा कर दिया गया था सलमान खाने को दूसरी बार जेल जाना पड़ा था। हालांकि तीन दिन के बाद सलमान खान को जमानत मिल गई थी।

याद दिला दें कि 5 अप्रैल 2018 को जोधपुर की अदालत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने काला हिरण शिकार केस में सलमान खान को दोषी माना था। उन्हें पांच साल की सजा भी सुनाई गई थी। सलमान पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...