1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर: पुलिस टीम ने मुठभेड़ में 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर: पुलिस टीम ने मुठभेड़ में 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सहारनपुर: पुलिस टीम ने मुठभेड़ में 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

{सहारनपुर से आज़म खान की रिपोर्ट }

सहारनपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों के पैरों मे लगी गोली है वहीं तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए है।

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. के आदेशों अनुसार अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ को चलाये जा रहें अभियान के तहत थाना नागल पुलिस द्वारा नागल तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी, इस दौरान दो बाइक पर सवार छह बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया, बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए तलहेडी बुजुर्ग की तरफ भाग निकले।

थाना नागल पुलिस द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तथा थाना देवबंद पुलिस को सूचित किया गया, पुलिस टीम द्वारा करीब 03:40 बजे शाखन नहर पटरी के पास बदमाशों की घेराबंदी की गई, इस दौरान 01 बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने अपने को पुलिस से घिरा देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग करना शुरू कर दिया तथा अंधेरा का फ़ायदा उठाकर दूसरी बाइक सवार बदमाश भाग निकले।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ को की गयी जवाबी फायरिंग में 03 बदमाश *1-* मसरूर पुत्र इरफान निवासी थिथकी थाना देवबंद, *2-* शाकिर पुत्र इकराम निवासी उपरोक्त *3-* उस्मान पुत्र इस्लाम निवासी उपरोक्त गोली लगने से घायल हो गये, तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उक्त प्रकरण के संबंध में थाना देवबंद पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...