वैलेंटाइन डे के मौके पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने बताया की उनका पहला प्यार कौन है। बता दें सचिन ने इसकी फलक अपने फैन्स के साथ टि्वटर पर साझा की है। अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने 11 सेकंड का एक विडियो शेयर किया है। इसी वीडीयों में अपने पहले प्यार का नाम बताया है।
वैसे हम सब जानते हैं कि मास्टर ब्लास्टर का पहला प्यार आज भी क्रिकेट ही है और जब-जब सचिन को यह मौका मिलता है तो वह बल्ला थामने से नहीं चूकते। सचिन ने प्रैक्टिस करते हुए ही अपना वीडीयो ट्विटर पर शेयर किया है।
वीडीयो में सचिन अपने फ्रंट फुट में पैड और हाथों में ग्लब्स पहनकर नेट पर प्रैक्टिस कर रहे हैं, इस वीडियो पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘माइ फर्स्ट लव’।
बता दें सचिन 7 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन सचिन कभी भी क्रिकेट खेलने से पीछे नहीं हटते और वह हमेसा क्रिकेट खेलने को तैयार रहते हैं।
हाल ही में वह ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग से मची तबाही के बाद राहत कार्यों के लिए चंदा जुटाने वाले मैच में खेले थे और अब मार्च में तेंडुलकर एक बार फिर सड़क सुरक्षा वर्ल्ड सीरीज में भारत के लिए खेलते दिखेंगे। मास्टर ब्लास्टर इसी सीरीज के लिए बैटिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं।