भारतीय टीम की पूर्व सलामी जोड़ी के बल्लेबाज सचिन और सहवाग एक बार फिर से मैदान पर खेलते नजर आएंगे। बता दे, वीरेंद्र सहवाग आगामी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में दिग्गज और पूर्व साथी सचिन तेंदुलकर के साथ खेलने को लेकर बेताब हैं।
दरअसल 7 मार्च से भारत और वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा। तो वहीं इस सीरीज का मुख्य मकसद सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
इस सीरीज को लेकर सहवाग ने कहा कि, मैं इस टूर्नामेंट को लेकर इसलिए बेताब हूं कि इसमें मुझे फिर से सचिन के साथ खेलने का अवसर मिलेगा। हमने बहुत सारे मैच एक साथ खेले हैं। उसके बाद लंबा अंतराल आ गया। एक ऑल स्टार मैच खेले थे और अब खेलेंगे।
दरअसल इस टी-20 टूर्नामेंट में पांच देशों की टीम हिस्सा लेगी। जिसमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे। तो वहीं सीरीज का फाइनल मैच 22 मार्च को खेला जाएगा। टीम इंडिया के दिग्गजों का नेतृत्व सचिन तेंदुलकर करेंगे।