1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. SA vs ENG T20: क्विंटन डी कॉक ने तोड़ा डीविलियर्स का रिकॉर्ड, 17 गेंदो में लगाया अर्ध्दशतक

SA vs ENG T20: क्विंटन डी कॉक ने तोड़ा डीविलियर्स का रिकॉर्ड, 17 गेंदो में लगाया अर्ध्दशतक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
SA vs ENG T20: क्विंटन डी कॉक ने तोड़ा डीविलियर्स का रिकॉर्ड, 17 गेंदो में लगाया अर्ध्दशतक

शनिवार को खेले गए इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने 2 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। लेकिन किंग्समीड मैदान पर साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने एक उपलब्धि अपने नाम की है।

डि कॉक टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि उनकी यह तूफानी पारी साउथ अफ्रीका को जीत नही दिला सकीं।

बता दें ,डि कॉक ने इस मैच में 17 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जो दक्षिण अफ्रीका के किसी भी बल्लेबाज का टी-20 में बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने 22 गेंदो पर 65 रनों की शानदार पारी खेली अपनी पारी के दौरान डि कॉक ने 4 चौके और 8 छक्के लगाए। उनसे पहले साल 2016 में एबी डि विलियर्स ने यह कमाल करके दिखाया था। जिन्होंने 21 गेंदो पर 50 रन बनाए थे।

बात अगर विश्व में टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने के रिकॉर्ड की करे तो साल 2007 के टी-20 विश्व कप में भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एक मैच 12 गेंदो पर अर्धशतक लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। जिसको आज तक कोई बल्लेबाज भी नहीं तोड़ पाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...