1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. SA v ENG: इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

SA v ENG: इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
SA v ENG: इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मैच रविवार को खेला गया। इस मैच को इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीतकर सीरीज को अपने नाम किया है। सेंचूरियन के मैदान पर खेले गए इस निर्णायक मैच में अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 222 रनों का विशाल लक्ष्य जीत के लिए इंग्लैंड के सामने रखा।

अफ्रीका की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 66 रनों की पारी खेली। तो वहीं टेम्बा बावुमा 49, क्विंटन डीकॉक 35 और डेविड मिलर 35 रनों की तूफानी पारियां खेली। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए टॉम कुरेन और बेन स्टोक ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

जवाब में साउथ अफ्रीका के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने 22 गेंदों में ताबड़तोड़ नाबाद 57 रनों की पारी खेली। मोर्गन की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में ही इस मैच को जीत लिया।

कप्तान मोर्गन के अलावा जोस बटलर 57, जॉनी बेयरस्टो 64 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारियां खेली। मोर्गन को मैन ऑफ दी मैच के साथ मैन ऑफ दी सीरीज भी दिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...