राजकोट में चल रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनड़े मैच में भले ही रोहित शर्मा 42 रन बनाकर आउट हो गए हों। लेकिन आउट होने से पहले रोहित ने क्रिकेट के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
रोहित शर्मा बतौर ओपनर सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रिका के हाशिम आमला के नाम था। आमला ने 147 पारियों में सबसे तेज 7000 रन बनाए थे जबकि रोहित शर्मा ने महज 131 पारियों में सबसे तेज 7000 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
इस सूची में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली का नाम भी शामिल है। सचिन तेंदुलकर ने 160 पारियों में 7000 रन बनाए थे वहीं सौरव गांगुली ने 168 पारियों में 7000 रन बनाए थे।
इस वक्त मैदान पर 2 विकेट की नुकसान पर 129 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया खेल रही है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 341 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। उससे पहले मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।