शनिवार को मुंबई में रोड सेफ्टी सीरीज का आगाज हुआ। इस सीरीज में पूर्व क्रिकेटर हिस्सा ले रहें है। पहले मैच में इंडिया लीजेंड्स का सामना वेस्टइंडीज लीजेंड्स की टीम से हुआ। इस मैच को इंडिया लीजेंड्स ने सहवाग और सचिन की शानदार पारियों की बदौलत 7 विकेट से जीत लिया।
बता दे, पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज लीजेंड्स ने शिवनारायण चंद्रपॉल की 61 रनों की पारी और डैरेन गंगा की 32 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट पर 150 रन बनाए। गेंदबाजी में भारत की तरफ से जहीर खान, मुनाफ पटेल और प्रज्ञान ओझा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया लीजेंड्स टीम की तरफ से सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत की और 11वें ओवर में ही पहले विकेट के लिए 83 रन ठओक डाले लेकिन इसके बाद सचिन को 36 रन के स्कोर पर सुलेमान बेन ने अपना शिकार बनाया।
मगर सहवाग की नाबाद 70 रन और युवराज सिंह के 9 रन की मदद से टीम ने सीरीज का पहला मैच अपने नाम कर लिया। सहवाग ने 56 गेंदों में दस चौके की मदद से 70 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।
तो वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कार्ल हूपर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए। बता दे, इस सीरीज में पूर्व क्रिकेटर ही हिस्सा ले रहें है।