1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सुशांत के बर्थ डे पर फूल खरीदने पहुंची रिया, रास्ते में मिले ये लोग तो हाथ जोड़कर की ये रिक्वेस्ट…

सुशांत के बर्थ डे पर फूल खरीदने पहुंची रिया, रास्ते में मिले ये लोग तो हाथ जोड़कर की ये रिक्वेस्ट…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुशांत के बर्थ डे पर फूल खरीदने पहुंची रिया, रास्ते में मिले ये लोग तो हाथ जोड़कर की ये रिक्वेस्ट…

नई दिल्ली: 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। उनकी मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगे। रिया जेल भी गईं हालांकि अब वे बेल पर जेल से बाहर हैं।

सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी से एक दिन पहले रिया चक्रवर्ती बांद्रा में फूल खरीदने के लिए पहुंची। वहीं फूल खरीदने के दौरान फोटोग्राफर्स ने रिया के फोटो खींचे तो हाथ जोड़कर बोलीं मैं घर जा रही हूं प्लीज आप लोग मेरा पीछा ना करें।

सुशांत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं पर वे लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं।

उनकी फिल्मों और सीरियल्स पर तो अक्सर बातें होती है पर सुशांत के दूसरे पहलू को कम ही लोग जानते हैं। सुशांत को फिल्मों के अलावा अंतरिक्ष से खास लगाव था। वे चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले एक्टर थे। सुशांत ने चांद पर प्लॉट खरीदा था। बहुत लोगों को इस बात से आश्चर्य हो सकता है पर ये बात सच है। उन्होंने 2018 में चांद पर जमीन खरीदी थी। उनका ये प्लॉट ‘सी ऑफ मसकोवी’में है। सुशांत ने चांद पर यह जमीन इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री से खरीदी थी।

गौरतलब है कि 34 वर्षीय सुशांत पिछले साल 14 जून को बांद्रा स्थ‍ित अपने फ्लैट में फंदे पर लटकते पाए गए थे। इस घटना ने पूरे देश को सकते में डाल दिया था। इस केस में सीबीआई, ईडी और एनसीबी जैसी देश की बड़ी एजेंसीज ने जांच पड़ताल की, पर अब तक इसपर कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...