1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत दूसरे वनडे मैच से बाहर

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत दूसरे वनडे मैच से बाहर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत दूसरे वनडे मैच से बाहर

पहले मैच में मिली करारी शिकस्त के बाद अब भारतीय टीम को एक और झटका लग गया है, जी हां भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 17 जनवरी को राजकोट में होने वाले दूसरे वनड़े मैच से बहार हो गए है।

मंगलवार को मुंबई में खेले गए पहले वनड़े मैच में बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत को हेलमेट में गेंद आकर लगी, जिसके बाद जब भारतीय टीम गेंदबाजी के लिए उतरी तो ऋषभ पंत मैदान पर विकेटकीपिंग के लिए नही आए, बल्कि उनकी जगह के एल राहुल को विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया।

बीसीसीआई के सूत्रो के द्वारा कहा गया कि, ऋषभ पंत दूसरे वनड़े मैच के लिए टीम के साथ राजकोट नही जाएंगें बल्कि वो टीम के साथ बाद में जुड़ सकते है। दरअसल बात भारत की पारी के दौरान चल रहे 44वें ओवर की है जब पैट कमिंश गेंदबाजी कर रहे थे तो उनके द्वारा फेंकी गयी एक गेंद ऋषभ पंत के हेलमेट में आकर लगी जिससे उस बॉल पर पंत का विकेट भी चला गया था।

जिसके बाद पंत की जगह विकेटकीपिंग का भार के एल राहुल ने उठाया और फील्डिंग करते हुए मनीष पांड़े को देखा गया। पहले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनो का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा, जिसको विपक्षी टीम ने 37.4 ओवर में बिना कोई विकेट गवायें आसानी से हासिल कर लिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन वनड़े मैचों की सीरीज में 1-0 की बढत हासिल कर ली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...